चिट्टा तस्कर पर नकेल कसते हुए 70.90 ग्राम खेप बरामद की

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार

जिला मंडी में पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। बल्ह पुलिस थाना की टीम ने चिट्टा तस्कर पर नकेल कसते हुए 70.90 ग्राम खेप बरामद की है। पुलिस ने नशे की खेप समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात को की है। आरोपित स्कॉर्पियो गाड़ी में नशे की खेप लेकर जा रहा था।

आरोपित 37 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बबलू निवासी गांव रोपड़ी डाकघर बग्गी तहसील बल्ह जिला मंडी का रहने वाला है। वह देर रात को अपनी स्कोर्पियो गाड़ी में जा रहा था। बल्ह पुलिस ने नाके के दौरान जब गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 70.69 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई।

इससे पहले भी बल्ह पुलिस ने 300 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा था। उसके बाद चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। चिट्टे की इतनी बड़ी खेप को युवक कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि पुलिस ने दो दिन पहले भी एक आरोपित को 8.73 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा था।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...