फलों के पेड़ों के बीच चल रहा था काला कारोबार! मंडी में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 15,855 पौधे किए गए नष्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंडी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में बालीचौकी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में हजारों की संख्या में अफीम के पौधे बरामद कर नष्ट किए गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने राजस्व विभाग के पटवारी के साथ खणी गांव में वेद प्रकाश नामक व्यक्ति की जमीन पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि सेब और जापानी फलों के पेड़ों के बीच अफीम की फसल उगाई गई थी।

पुलिस ने मौके से कुल 15,855 अफीम के पौधे बरामद किए। साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई और पटवारी सहित पुलिस कर्मियों को ही गवाह बनाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 पौधों को सैंपल के रूप में जब्त कर सील किया, जबकि शेष 15,840 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई ज्ञान चंद कर रहे हैं।

एसपी ने की ये अपील

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस समस्या से बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...