महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चुराने के मामले में FIR

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी के गंज बाजार स्थित प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चुराने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी की शिकायत पर सदर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305,3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सनातन धर्म सभा गंज बाजार शिमला के सचिव धर्मपाल पुरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि राधा कृष्ण मंदिर में 10 से 17 अगस्त तक श्री भागवत पुराण कथा का आयोजन किया गया था।

13 अगस्त को एक महिला श्रद्धालु ने अपनी सोने की चेन खोने के बारे में मंदिर कमेटी को तहरीर दी थी। इसके अलावा कुछ और महिला श्रद्धालुओं ने भी उनकी चेन चोरी होने की बात कही।

इस पर उन्होंने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जहां उन्हें दो-तीन संदिग्ध लोग नज़र आये। उन्हें संदेह था कि इन संदिग्ध लोगों ने श्रद्धालु महिलाओं की सोने की चेन चुराई है।

बता दें कि चेन चुराने का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सामने आया है कि राधाकृष्ण मंदिर में एक महिला ने बड़ी ही चालाकी से अपनी हाथ की सफाई दिखाई और आगे खड़ी एक अन्य महिला की चेन को बड़ी चतुराई से पकड़ा और फिर उस महिला के पीछे जाकर उसे दांतों से काटकर अलग कर डाला। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

शिमला पुलिस पर लगे थे बेगुनाह परिवार की पिटाई का आरोप

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ये हरकत करने वाली आरोपित महिला का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। इस मामले में सदर पुलिस पर बेगुनाह परिवार की पिटाई करने का भी आरोप लगा है।

शिमला में मजदूरी करने वाले एक प्रवासी दम्पती ने पुलिस पर थाने में ले जाकर बुरी तरह पीटने के आरोप लगाए हैं। इससे इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

पुलिस पर आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक पिछले हफ्ते जब वे अपने पति व भाई के साथ भागवत सुनने के लिए राधाकृष्ण मंदिर में थीं, तो पुलिस के जवान उन्हें सदर थाने ले गए और चेन चोरी का आरोप लगाए हुए उनकी पिटाई की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...