ज्वाली: कुएं में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से हुई मौत

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर                                                                                                       

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भरमाड़ के एक व्यक्ति की कुएं में डुवने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार (47) बर्ष पुत्र देव राज वार्ड नं 9 पंचायत भरमाड़ के निवासी की आज सुबह कुंए में डूबने से मौत हो गई।

उसकी पत्नी शशि वाला ने बताया कि मेरा पति हर रोज कुंए में नहाने जाता था। आज मैं सुबह घर का काम करने के वाद नरेगा मे दिहाड़ी लगाने के लिए लगभग 9 बजे घर से निकल गयी थी। मुझे पंचायत सदस्य करनैल सिंह ने 10 बजे के करीब फोन द्बारा सूचित किया कि आपके पति कुंए मैं गिर गए।

वहां पर मौजूद एक महिला ने बताया कि संजय कुमार कुंए से पानी निकालकर हौदी (टंकी) को भर रहा था, अचानक उसका पैर फिसल गया और कुंए मैं गिर गया। महिला द्बारा शोर मचाने के वाद काफी देर बाद लोग पहुंचे तव तक काफी देर हो चुकी थी।

इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुशील कुमार को दी उसने इस बारे ज्वाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर वहां पर मौजूद लोगों के सहयोग से लाश को बाहर निकाला। संजय कुमार के परिजनों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लाश को कब्जे मैं लेकर सिविल अस्पताल नूरपुर पोस्टमार्टम करवाने भेज दिया है और आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...