डंपिंग साइड में स्लाइडिंग होने से कोई खतरा नहीं – सुनीता ठाकुर

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

धर्मशाला एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक नगर निगम द्वारा बनाई गई डंपिंग साइड पर भारी बारिश से स्लाइडिंग होने पर सुधेड पंचायत वासियों ने चिंता जताई और रोष प्रकट किया।

इस अवसर पर डंपिंग साइट पर पहुंची बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ प्रधान एवं कांग्रेस नेत्री जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस महासचिव सुनीता ठाकुर ने बताया कि डंपिंग साइट पर जाकर मौका देखा और डंपिंग साइड हेल्पलाइन अधिकारी सुरेंद्र शुक्ला से इस बारे बात हुई।

उन्होंने जानकारी दी कि 50 हजार टन कूड़ा कचरा उठा दिया गया है और लगभग 20 से 25 घर टन कूड़ा ही बचा है , जून तक यह भी उठा लिया जाएगा यह कूड़ा कचरे का ढेर अभी और नीचे जाना था लेकिन भारी बारिश के कारण और कुदरत के आगे हम कुछ नहीं कर सकते डंपिंग साइड पर गाड़ियां आना भी बंद हो गई।

जैसे ही बरसात खत्म होगी फिर से काम शुरू किया जाएगा व बताया कि प्रत्येक दिन सुबह आकर देखते हैं कि डंपिंग साइट के हालात क्या है और राजेंद्र शुक्ला ने यह भी बताया कीइस बारे उप सचेतक केवल सिंह पठानिया की डीसी के साथ मीटिंग भी हो चुकी है।

सुनीता ठाकुर ने मौका पर पहुंच कर बताया कि स्थानीय लोगों को इस डंपिक साइड में स्लाइडिंग होने से सुधेड़ वासियों को कोई खतरा नहीं, शीघ्र ही सारा कचरा डंपिंग साइड से हटा दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...