मोदी सरकार के 10 सालों में टूरिज्म सेक्टर में आया अभूतपूर्व उछाल – राजीव भारद्वाज

--Advertisement--

अब बिचौलियों के लिए गरीबों को लूटना हो गया मुश्किल 

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज द्वारा सोमवार को शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के गटनलू शिहू, हरनेरा, ठम्बा, दगरेला, बस्नूर लजोत, चड़ी, कल्याड़ा व लदवाड़ा में नुक्कड़ सभाओं में जनता से मिले तथा उनसे अपने पक्ष में वोट की अपील की।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 10 सालों में टूरिज्म सेक्टर में अभूतपूर्व उछाल आया। देश में कम से कम पूंजी निवेश में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने वाले अवसर बने हैं। उन्होंने कहा अब बिचैलियों के लिए गरीबों को लूटना मुश्किल हो गया है।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के पीएम ने कहा था कि एक रुपये भेजते हैं 15 पैसे पहुंचते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने 30 लाख करोड़ भेजे और पूरे पहुंचे। भाजपा ने 10 करोड़ फर्जी नाम हटाए। उनकी व्यवस्था ऐसी थी, जिस बेटी का जन्म नहीं हुआ, उसे विधवा पेंशन जाती थी। भाजपा ने फर्जी नामों को हटाने से 3 लाख करोड़ रुपया गलत हाथों में जाने से बचाया।

उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान हैं, जो मोटा अनाज उगा रहे हैं।करोड़ों गृह उद्योग, लघु उद्योग और कुटीर उद्योग का विकास किया। 11 करोड़ परिवारों को पीने का शुद्ध पानी नलों से मिल रहा है। 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज की सुविधा दी गई।

इन्होने थामा भाजपा का दामन

इस दौरान हरनेरा पंचायत में अक्षय कुमार, मान चंद शर्मा, पूर्व उप प्रधान चरण दास, पूर्व उप प्रधान अमर सिंह नरियाल, चंदन राणा, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह, पूर्व सैनिक कमल सिंह, माला देवी, पूर्व कैप्टन सुभाष चंद, शिशु पाल, पूर्व कैप्टन राजेंद्र राणा, कमल सिंह, पूर्व कैप्टन रविंद्र राणा आदि ने भाजपा का दामन थामा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, जिला महामंत्री राकेश चौहान, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अरुण कौशल मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...