कंगना का कांग्रेस पर हमला: जल्द हमारी टीम में दिखेंगे विक्रमादित्य, वो हमारे छोटे भाई, प्यार से कहा- राजा बेटा

--Advertisement--

कंगना ने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए। इसके अलावा कहा कि विक्रमादित्य ने दिल्ली के कई चक्कर लगाए हैं और अब जल्द ही वे हमारी टीम में दिखेंगे।

हिमखबर डेस्क

कुल्लू दौरे के दूसरे दिन भी कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के निशाने पर रहे। सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए।

इसके अलावा कुल्लू के अटल सदन में कुल्लवी परिधान में पहुंचीं कंगना ने कुल्लू भाजपा मंडल के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में कहा कि विक्रमादित्य ने दिल्ली के कई चक्कर लगाए हैं और अब जल्द ही वे हमारी टीम में दिखेंगे।

उन्होंने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा बाबू अभद्र शब्द नहीं हैं। छोटों के लिए यह शब्द प्यार के साथ कहे जाते हैं। मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह को हो रही है। वह कभी मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं, कभी विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह जनता को जवाब दें कि 15 माह में लड़ने-झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया।

हिमाचल में कांग्रेस बिखर गई है। हिमाचल सरकार का जाना तय है। विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है, इतना प्यारा नाम दिया फिर भी नाराज हो गए। पहले खुद पूछ रहे थे कि मैंने क्या खाया। जब मैंने जवाब दिया तो पलट गए, मुझे अशुद्ध बताया।

कंगना ने विक्रमादित्य से सवाल किया कि महिलाओं को 1500 मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन चली, बागवानों को फल के दाम उनके अनुरूप मिले? फिर दोहराया… भगवान राम के अंश हैं मोदी और मैं रामसेतु की गिलहरी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...