रिज मैदान पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल, 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

--Advertisement--

शिमला, 13 अप्रैल – नितिश पठानियां

15 अप्रैल को मनाए जाने वाले हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शिमला के रिज मैदान में तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस सहित कुल 14 टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी, जिनकी रिहर्सल चल रही है।

पुलिस और होमगार्ड बैंड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम खासे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आचार संहिता के चलते इस बार दूसरे राज्यों की टुकड़ियां परेड में हिस्सा नहीं लेंगी। राज्यपाल शिव शंकर शुक्ल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर रिज मैदान में परेड की रिहर्सल चल रही है। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ताकि लोगों को असुविधा न हो। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी सहित पुलिस और होमगार्ड बैंड की 14 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...