चिट्टा तस्करी में अरेस्ट पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, 15 लाख के बैंक खाते सीज

--Advertisement--

शिमला, 13 अप्रैल – नितिश पठानियां

चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे प्रकाश सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रकाश व उसके चार साथियों पर शिमला पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे प्रकाश सिंह के 15 लाख रुपए के बैंक खाते सीज कर दिए हैं।

पुलिस सभी आरोपियों की ड्रग मनी की डिटेल खंगाल रही है। तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। शुक्रवार को रिमांड पूरा होने के बाद शिमला पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया।

कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में पूर्व मंत्री का बेटा मुख्य अभियुक्त है। वह अपने साथियों के साथ नशे के कारोबार को संचालित कर रहा था।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल 

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि प्रकाश सिंह नाम के आरोपी के करीब 15 लाख रुपए के बैंक खाते सीज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा माफिया से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने बताया कि बीते 15 माह में शिमला जिले में नशे की तस्करी में संलिप्त एक हज़ार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इस अवधि में विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 500 मामले दर्ज हुए।

ये था मामला

बता दें कि शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने तीन दिन पहले शिमला के पुराने बस स्टैंड के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 42.89 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने चिट्टे की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है।

पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा प्रकाश सिंह निवासी गुरदासपुर, किन्नौर की अबनी, पटियाला का अजय कुमार, चंडीगढ़ का शुभम कौशल और मोहाली का बलबिंदर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा पहले भी नशा तस्करी के केस में पकड़ा गया था। अब शिमला पुलिस की टीम ने पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटे को चिट्टे के साथ पकड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...