लंबे समय बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में 11 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

लंबे समय बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज मिला है। यहां 11 माह की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह पुष्टि बच्ची के सैंपल की जांच के बाद हुई है। बच्ची टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की इस बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए लाया गया था।

20 फरवरी की रात को बच्ची के सैंपल लिए गए, जिसके बाद बच्ची में कोरोना पाया गया। इसके बाद परिजनों के लिए सैंपल लिए गए, जिसके पता चल सके की वायरस कहां से आया। लेकिन परिजनों में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

वहीं 11 माह की बच्ची की अब स्वस्थ है। बच्ची में कोरोना वायरस कहां से आया है स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। सैंपल की रिपोर्ट जांच के लिए भी भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची में कोरोना का कौन सा वेरियंट पाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला भी जिला कांगड़ा में ही आया था। वहीं कोरोना के कारण हुई मौत भी सबसे पहले जिला कांगड़ा में ही दर्ज की गई थी। सबसे बड़ा जिला होने के कारण कांगड़ा में कोरोना में खूब कहर भरपाया था।

एमएस डॉ. मोहन के बोल 

उधर, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के एमएस डॉ. मोहन ने बताया कि 20 फरवरी को बच्ची में कोरोना वायरस पाया गया था। बच्ची कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की निवासी है। बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल उसका वहां उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...