सडक़ पर सामान सजाने पर 25 हजार जुर्माना, एडीसी कांगड़ा व एसडीएम ने की कार्रवाई

--Advertisement--

नूरपुर के चौगान बाजार में औचक निरीक्षण करते एडीसी कांगड़ा व एसडीएम ने की कार्रवाई

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर प्रशासन ने एडीसी कांगड़ा सौरभ जस्सल की अध्यक्षता गुरुवार को नूरपुर के चौगान बाजार में सडक़ पर सामान सजाने वाले और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का निरीक्षण किया और नियमों पर खरा न उतरने वाले दो दुकानदारों के चालान किए।

एडीसी कांगड़ा सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में नूरपुर प्रशासन की टीम ने नूरपुर शहर के चौगान बाजार का औचक निरीक्षण किया और सडक़ पर सामान सजा कर अतिक्रमण करने व प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों को इस न करने के निर्देश दिए, ताकि सडक़ पर सामान होने के कारण यातायात प्रभावित न हो। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न हो, इसका भी निरीक्षण किया।

इन बारे नूरपुर प्रशासन ने दो दुकानदारों का 25 हजार रुपए का चालान किया जिसमें एक दुकानदार का 15 हजार का चालान व दूसरे दुकानदार का दस हजार का चालान शामिल है।

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह के बोल 

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि एडीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में नूरपुर शहर के चौगान बाजार में सडक़ पर सामान सजाने व सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दो दुकानदारों का 15 हजार व दस हजार का चालान किया है और दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का अतिक्रमण व पोलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...