चाकू से गोद दिए दो लोग, जोगिंद्रनगर में खूनी संघर्ष, एक गंभीर जख्मी टीएमसी रैफर

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या

उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गलू के मेहरना गांव में एक समारोह में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने चाकू के वार से दो लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक घायल को प्राथमिक के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि दूसरे घायल को टांडा मेडिकल कालेज रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को मेहरना गांव के राजेंद्र कुमार ने अपने पोते के मुंडन संस्कार समारोह के उपलक्ष्य में धाम का आयोजन किया था, जहां गांववासियों सहित रवि कुमार, प्यार चंद तथा धर्मेंद्र पुत्र अमी चंद गांव मिहाड़ा डाकघर दुल भी उनके निमंत्रण पर समारोह में शामिल हुए थे।

इस दौरान रवि कुमार और धर्मेंद्र की आपस में बहसबाजी हो गई। जिस पर तैश में आकर धर्मेंद्र ने रवि कुमार पर तेज हथियार से वार कर दिया, जिससे उसे गर्दन पर गंभीर चोट आई। इस दौरान बीच बचाव की कोशिश कर रहे प्यार चंद पर भी आरोपी द्वारा तेज हथियार से हमला कर दिया गया।

दोनों घायलों को तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। रवि कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर किया गया है, जबकि प्यार चंद की हालत स्थिर बनी हुई है और सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

वहीं डीएसपी पद्धर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...