छात्रों से बदसलूकी पर कठियाना स्कूल के प्रिंसिपल सस्पेंड, अब उच्च शिक्षा निदेशालय में देंगे ड्यूटी

--Advertisement--

छात्रों से बदसलूकी पर कठियाना स्कूल के प्रिंसिपल सस्पेंड, अब उच्च शिक्षा निदेशालय में देंगे ड्यूटी

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठियाना में छात्रों के साथ बदसलूकी करने के मामले में प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव ने प्रिंसिपल चमन लाल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले में लगातार शिक्षा विभाग और को छात्रों ने शिकायत की थी कि प्रिंसिपल उन्हें कक्षा में जाकर धमकाते हैं और उन्हें फेल करने के लिए कहते हैं।

हमीरपुर उपनिदेशक को समस्त छात्रों ने लिखित में इस बारे में पत्र भी भेजा हैख् जिसमें प्रिंसीपल की प्रताडऩा के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने भी तुरंत प्रभाव से प्रिंसीपल को सस्पेंड किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रिंसीपल चमन लाल अब सस्पेंशन तक उच्च शिक्षा निदेशालय में सेवाएं देंगे।

साथ ही जब तक शिक्षा सचिव की ओर से आदेश पारित नहीं होते प्रिंसिपल को यहां से रिलीव नहीं किया जाएगा। छात्रों का यह आरोप था कि लगातार उन्हें प्रिंसीपल कक्षा में जाकर धमकाते हैं और गाली गलौज भी करते हैं इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों के साथ भी उनका व्यवहार सही नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...