बी फार्मा की प्रशिक्षु छात्रा ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट भी बरामद

--Advertisement--

बी फार्मा की प्रशिक्षु छात्रा ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी – अजय सूर्या

जनपद के बल्ह में एक निजी फार्मेसी कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा ने वीरवार शाम को पंखे से फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

जांच पड़ताल में पुलिस को हॉस्टल के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है।

जानकारी के अनुसार निजी फार्मेसी कॉलेज के बी फार्मा हॉस्टल में शाम 5:30 बजे बी फार्मा प्रशिक्षु लड़की ने पंखे के साथ मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसकी सहेलियां जब कमरे में पहुंची तो आयुषी को फंदे से लटका देख दंग रह गई।

उन्होंने इसकी सूचना वार्डन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। कमरे से मिले सुसाइड नोट में आयुषी ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

आयुषी बी फार्मा थर्ड ईयर की छात्रा थी। वह कांगड़ा जिले के पालमपुर की रहने वाली है। आयुषी के माता-पिता को घटना की सूचना दी गई है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

डीएसपी मुख्यालय देवराज के बोल

डीएसपी मुख्यालय देवराज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी करवाई अम्ल में लायी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...