35 वर्षीय युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

--Advertisement--

35 वर्षीय युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

ऊना – अमित शर्मा

सदर थाना के तहत अप्पर कोटला कलां में 35 वर्षीय युवक ने खुद को आग आत्मदाह कर लिया। मृतक युवक की पहचान संजीव कुमार पुत्र गुरमेल अप्पर कोटला कलां के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार निवासी अप्पर कोटला कलां वीरवार देर शाम अपने कमरे में था। इसी दौरान खुद को आग लगा ली। आंगन में बैठी संजीव कुमार की माता ने बेटे के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो पाया कि बेटा आग में पूरी तरह से झुलस गया है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग में झुलसने से अप्पर कोटला कलां के युवक  की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...