धर्मशाला, 20 फरवरी – हिमखबर डेस्क
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय सेना की 26वीं पंजाब रेजिमेंट में सेवारत हैप्पी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लेह-लद्दाख सीमा पर सेवाएं दे रहे हैप्पी का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण आर्मी अस्पताल में हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।

