कंडाघाट – आरपी ठाकुर
विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल में प्रदेश पर्यटन विभाग के सौजन्य से हिमकान द्वारा पांच-दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में पांचवें दिन सोलन से आए सोनू कलसी ने टूरिस्ट गाइड को डिजिटल मार्केटिंग के बारे में विस्तारपुर बताया किस तरह से वह अपना पेज तैयार करके डिजिटल मार्केट कर सकते है। उनकी आय का यह मुख्य साधन होगा।
उन्होंने बताया कि यह एक टूरिस्ट गाइड का अच्छा अवसर है जिससे वह अपनी आय बढ़ा सकते है।सरकारी नौकरियों के पीछे ना भाग कर अपना रोजगार स्वयं तैयार कर सकते है।
इससे पहले प्रशिक्षण के तीसरे दिन टूर एंड ट्रेवल भारत दर्शन के वीर विक्रम सिंह ने बताया में बाहरी राज्यों में जाता हूं ।टूरिस्ट गाइड ही सारे पर्यटक स्थलों की जानकारी देते है।
डॉ अक्षिता ने प्राथमिक उपचार की जानकारी दी ट्रेकिंग के दौरान टूरिस्ट गाइड के पास फर्स्ट एंड बॉक्स होना जरूरी है सिरदर्द की दवाई और भी पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। जबकि पर्यटन विषय पढ़ने वाली अध्यापिका शिवानी शर्मा ने प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है । टूरिस्ट गाइड को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के चौथे दिन पुलिस चौकी चायल के प्रभारी महतेनद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को टूरिस्ट गाइडो को उनकी भूमिका व पर्यटको से किस तरह व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि एलकोहल का सेवन ना करे जंगलों में घूमाने के दौरान सही मार्गदर्शन करें ।
इस मौके पर हिमकॉन के मुख्य प्रबंधक विनीत सहगल ने बताया कि इस तरह के शिविर पर्यटन विभाग समय-समय पर करवाता रहता है। टूरिस्ट गाइड आनलाइन भी आवेदन कर सकते है। अगला शिविर 22 से 27 फरवरी तक जिला सिरमौर के रेणुका में होगा।
इस मौके पर हिमकॉन के मनोज कुमार भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण शिविर में चायल क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

