गुरुद्वारा इंद्रा कॉलोनी मे गुरु रविदास महाराज के 647बे जन्मदिवस पर भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

तहसील हरिपुर के अंतर्गत आज शुक्रवार सुबह गुरु रविदास महाराज की प्रभात फेरी गुरु रविदास गुरुद्वारा इंद्रा कॉलोनी से दोस्डका तक निकाली गई। यह प्रभात फेरी गुरु रविदास के 647बां जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नौजवान सभा इंदिरा कॉलोनी के प्रधान छव्वीन भारती के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई।

यह प्रभात फेरी 24 फरवरी तक हर सुबह निकाली जाएगी। इसमें समस्त साध संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु रविदास के प्रवचनों का गुणगान किया और साध संगत के लिए चाय पान का भी प्रबंध लोगों ने किया था।

ये रहे उपस्थित

इस प्रभात फेरी में उप प्रधान सुखदेव, सचिव सचिन भारती मस्तराम, जिला स्तर के उप प्रधान नवल किशोर ब समस्त साथ संगत ने हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...