डर के साए में जी रहा अनुसूचित जाति वर्ग का उप प्रधान

--Advertisement--

राजगढ़, 30 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

संगड़ाह विकास खंड में ग्राम पंचायत शिवपुर के उप प्रधान जोगिंदर सिंह ने अपनी ही पंचायत के सुरेश कुमार नामक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। सुरेश कुमार की पत्नि बीडीसी संगड़ाह की सदस्य भी है।

गौर रहे कि अनुसूचित जनजाति परिवार से संबंध रखने वाले उप प्रधान ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत इस मामले में कार्यवाही करने का एक आवेदन लगभग दो मास पहले डीएसपी के माध्यम से थाना प्रभारी संगड़ाह को भेजा गया था। राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिसके चलते उप प्रधान जोगिंदर सिंह डर के साए में जी रहा है।

उप प्रधान ने डीएसपी संगड़ाह को लिखे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि पंचायत की बैठकों और विकासखंड के कार्यों के दौरान सुरेश कुमार उन्हें जहां कहीं भी मिलता है वह उसे न केवल जाति सूचक शब्दों से लताड़ लगाने के अतिरिक्त मारने की धमकियां भी देता है।

इस शिकायत पत्र में उप प्रधान ने 26 सितंबर 2023 की एक वारदात का हवाला दिया गया है, जब उप प्रधान विकासखंड कार्यालय संगड़ाह में अपने काम से गया था और विकासखंड कार्यालय परिसर में ही सुरेश कुमार ने न केवल उप प्रधान के साथ आमजन के सामने गाली गलौच और हातापाई भी की।

जोगिंदर सिंह ने डीएसपी को लिखें पत्र में अगस्त 2023 की एक ग्राम पंचायत बैठक के दौरान सुरेश कुमार और उसकी पत्नी द्वारा उसे मारने की योजना बनाए जाने की वारदात का भी हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उप प्रधान वहां से भागने में सफल ना होता तो उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

जोगिन्द्र की शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सुरेश कुमार के खिलाफ एक शिकायत पत्र ग्राम पंचायत प्रधान सरिता देवी और अनेक पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर से उपायुक्त सिरमौर को भी भेजा गया है। उस पर पंचायत बैठकों के दौरान पंचायत घर के भीतर मारपीट और झगड़ा करने के आरोप लगाए गए हैं।

हैरानी इस बात की है कि लगभग दो माह का समय बीत जाने के उपरांत भी उप प्रधान द्वारा एट्रोसिटी एक्ट के तहत दिए गए आवेदन पर अभी तक पुलिस ने कोई छानबीन भी नहीं की है।

जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार पर इस गांव के अनुसूचित जाति परिवार के हीरा सिंह और बलबीर सिंह ने भी एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था परंतु दर्जनों ग्रामीण के सामने लिखित माफीनामा देने के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया था।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल के बोल

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल से जब इस बारे बात की गई तो उन्होने बताया कि इस विषय पर गंभीरता से जांच कार्य चल रहा है और शीघ्र ही पुलिस किसी नतीजे पर पहूंचेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...