हरीश लबाना को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कमान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नई नियुक्तयां की हैं। ओबीसी मोर्चा ने दून के युवा व कर्मठ कार्यकर्ता हरीश लबाना को ओबीसी मोर्चा के जिला सोलन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

हरीश लबाना की नियुक्ति से दून के साथ साथ जिला सोलन में ओबीसी मोर्चा मजबूत होगा। वहीं आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरीश लबाना की नियुक्ति से लाभ मिलेगा।

ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हरीश लबाना ने कहा के जिला सोलन में ओबीसी मोर्चे को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान छेड़ा जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिला सोलन से लीड दिलाने के लिए ज़मीनी स्तर पर प्रयास किये जायेंगे।

हरीश लबाना ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी, दून मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता समेत प्रदेश, जिला व मंडल भाजपा का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...