कार सवार युवक-युवती को 7.05 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

--Advertisement--

कार में सवार युवक-युवती को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार, पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान हासिल की सफलता  

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार युवक-युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने शीशामाटी के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार (एचपी 01के-6627) को जांच के लिए रोका गया।

कार में युवक-युवती सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार सवारों के कब्जे से 7.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने 26 वर्षीय युवती व 26 वर्षीय संजय दत्त पुत्र देवदत्त निवासी गांव व डाकघर बढ़ई तहसील कुल्लू को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...