ज्वाली: नियम तोड़ने पर आरटीओ ने काटे स्कूल बसों व वाहनों के चालान

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

क्षेत्रीय परिवहन विभाग के आरटीओ डॉक्टर मुरारी लाल ने अलग-अलग जगहों पर गाड़ियों के चालान काटे। ये वाहन चालक नियमों की अवहेलना कर रहे थे। एक ट्राला चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। उसके अलावा एक दर्जन के करीब ऐसे ट्राले भी पकड़े गए, जिनकी जिनके पास वाहन के पूरे कागज थे।

इसके अलावा डेंजर ड्राइविंग को लेकर भी चालकों के चालान काटे गए। वहीं नियमों की अवहेलना करने वाली स्कूल बसों के भी चलान किए गए। स्कूल बसों में चालकों की ड्रेस व परिचालक तथा एटेंडेंट का भी चालाना किया गया।

आरटीओ डॉ मुरारी लाल का कहना है कि जिन वाहनों में नियमों की अवहेलना हो रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को वाहन से सभी डॉक्यूमेंट समय पर रिन्यू करवा लेने चाहिए। डेंजर ड्राइविंग को लेकर भी चालान काटे गए हैं।

उन्होंने निजी स्कूल बसों के संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि स्कूल की गाड़ियों को लेकर विसंगति सहन नहीं कि जाएगी है। स्कूल बसों में परिचालक व अटेंडेंट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को नियमों के तहत ही वाहन चलाने के लिए अवेयर किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...