सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार पर गरीब के घर पर जेसीबी चलाने का आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र चंबा के तराला गांव में सड़क बनाने के लिए ठेकेदार पर गरीब के घर पर ही जेसीबी चलाने का आरोप लगा है। घर के मालिक का दावा है कि सरकारी के साथ लगती उनकी निजी भूमि में उनके घर को खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो उनका घर ढह जाएगा। इससे गांव के ओम प्रकाश का परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कलसूंई से तराला के लिए सड़क के निर्माण के समय ठेकेदार ने पोकलेन मशीन से उनके रसोई घर को उखाड़ दिया।

कैप्शन-आंखों के सामने नम आंखों से गिरते आशियाने को निहारती बुजुर्ग महिला।

परिवार की निजी भूमि भी चपेट में आ गई। इससे घर को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के दौरान मकान के साथ भूस्खलन भी हो सकता है।

उधर, सोशल मीडिया में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला नम आंखों से रसोई घर को तोड़ने के लिए ठेकेदार की कार्रवाई को देख रही है। वीडियो में महिला ठेकेदार सहित मौके पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों से भी घर के साथ की जा रही कटिंग को रोकने की गुहार लगा रही है।

सहायक अभियंता शकील शाह के बोल 

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शकील शाह ने बताया कि सर्वे के अनुसार ही सड़क बनाई गई है। घर का रसोई घर सरकारी भूमि पर बना था। इसके चलते उसे हटाना पड़ा। परिवार को घर के साथ सुरक्षा दीवार लगाने का आश्वासन दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...