एक किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पंचरुखी पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंचरुखी थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दियोग्रां के पास रात को नाका लगाया हुआ था।

इसी बीच जम्मू नंबर की एक कार वहां से गुजरी जिसे देखकर पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस को देख कार में बैठे तीन लोग हड़बड़ा गए। इस पर पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इस बीच पुलिस को कार से एक किलो 72 ग्राम चरस मिली।

पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की कार संख्या जेके 14जे 0887 में बैठे तीनों लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी जम्मू कश्मीर और मकुद लाल व सोनू कुमार कुल्लू निवासी के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी चरस की सप्लाई करने के लिए निकले थे।

थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने कहा कि आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है। उधर, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चरस समेत पंचरुखी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहा कि नशा का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...