कालाअंब-देहरादून हाईवे पर बेकाबू हुई चलती कार, कार में घुसी टूटी हुई लोहे की रेलिंग

--Advertisement--

नाहन, 9 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

कालाअंब-देहरादून हाईवे पर धौलाकुआं में बीयर फैक्टरी के ठीक सामने चलती कार में पुलिया की टूटी हुई रेलिंग का एक हिस्सा जा घुसा। गनीमत इस बात की रही कि ये रेलिंग नीचे थी। कुछ ऊंचाई पर होने की सूरत में चालक या फ्रंट में बैठे व्यक्ति के आर-पार भी हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि टूटी हुई रेलिंग के कार में घुसने के बाद चलती कार पुलिया से नीचे लटक गई। स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना 4ः45 से 5ः00 बजे के बीच की है। हादसे के वक्त कार में चालक सहित दो व्यक्ति सफर कर रहे थे।

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ये कार देहरादून की तरफ जा रही थी, लेकिन रेलिंग घुसने के बाद घूमने की वजह से इसकी दिशा नाहन की तरफ हो गई। फ्रंट सीट पर बैठी एक युवती को चोटें आई हैं, गनीमत इस बात की है कि हादसा टल गया। हादसे के तुरंत बाद ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। चालक सहित दोनों यात्रियों को बाहर निकाला गया।

बता दें कि हादसे में पुलिया का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। चंडीगढ़-कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून हाईवे पर वाहनों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ओवरस्पीड भी हादसों को जन्म देती है, लेकिन इस मामले में चालक की गलती नहीं मानी जा सकती।

बताया जा रहा है कि पुलिया के नीचे के हिस्से में लोहे की रेलिंग का एक हिस्सा टूटकर हाईवे की तरफ निकला हुआ था, जो सीधे ही कार के निचले हिस्से को चीरते हुए फ्रंट सीट के निचले हिस्से से आगे निकल गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल ही हाईवे की विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि संयोगवश हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...