‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा निकाली

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी, समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग द्वारा ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्विनी पाराशर द्वारा अमृत कलश में मिट्टी और चावल डालकर की‌ गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा अपने घर से लाई हुई भर मिट्टी और चावल को एक कलश में एकत्रित किया और महाविद्यालय परिसर से हरिपुर बाजार होते हुए हरिपुर ग्राउंड तक ‘मेरी माटी, मेरा देश ‘ यही हमारी संस्कृति विशेष’ नारे के साथ कलशयात्रा निकाली गई।

इस अमृत कलश यात्रा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विनी पाराशर, कार्यक्रम संयोजिका मोनिका शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य तथा लगभग 50 स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...