सिहुंता पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

सिहुन्ता, 9 अक्तूबर – अनिल संबियाल

सिहुंता पुलिस ने एक बार फिर से चिट्टा सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस चौकी सिहुंता में गठित नशा निवारण कमेटी के बाद की गई। पुलिस की टीम ने रविवार को नाके के दौरान सिहुंता निवासी अनु मोहम्मद और रंजीत सिंह राख (सिहुन्ता) को चिट्टा सहित पकड़ा है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सिहुंता में देर रात को पुलिस चौकी प्रभारी संत राम के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे युवकों को जब रोका तो उनके हाव भाव बदल गए। जिसमें शक के आधार पर जब रोका तो उनके कब्जे से….. ग्राम चिट्टा बरामद किया और उसे पकड़कर सिहुंता चौकी में ले गई।

एनडी एन्ड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी लम्बे समय से इस धंधे में सलिंप्त है और पहले भी गिरफ्तार किया जा चूका है। बहरहाल, पुलिस ने युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलने वालों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

यहां सवाल यह भी है की क्या चम्बा पुलिस सिर्फ छोटे मछलियों को ही पकड़ेगी या फिर यहां से बड़े किंगपिन पर कार्रवाई करके उन पर पूरी तरह से कमर तोड़ी जाएगी। इसकी पुष्टि एस एच और चुबाडी ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...