युवा इंटक ने की नई नियुक्तियां, हरदीप बाबा के नेतृत्व में हिमाचल में चलेगी युवा इंटक

--Advertisement--

युवा इंटक ने की नई नियुक्तियां, हरदीप बाबा के नेतृत्व में हिमाचल में चलेगी युवा इंटक, पदों के चाहत रखने वालो ने इंटक का किया नुक्सान – जसविंदर चौहान 

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने युवा इंटक की नई कार्यकारिणी का गठन आज बद्दी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जसविंदर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गवा और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के साथ विचार विमर्श करने के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई है।

जिसमें जिला अध्यक्ष शिमला ध्रुव, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष शुभम सूद ,जिला कुल्लू के अध्यक्ष हरीश कपूर ,जिला चंबा के अध्यक्ष राम ठाकुर, को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवा इंटक के अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह नियुक्तियां की गई है।

वही जसविंदर चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इंटक की एक ही कार्यकारिणी आज तक स्थापित थी और स्थापित है लेकिन पदों की चाह रखने वाले कुछ लोगों ने इंटक का नाम भी बदनाम किया है लेकिन केंद्र से हरी झंड़ी मिलने के बाद इंटक को नया आयाम मिला है और अब प्रदेश में हर जिलों में इंटक अपने स्तर पर कार्य करेगी।

लोकसभा चुनावों में भी इंटक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी प्रदेश में भी है और सुक्खू सरकार अच्छा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि 3500 करोड़ जो आपदा राहत सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने लोगों को दी है, उसे आम जनता और गरीब जनता का भला हुआ है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के आगे काफी मदद की गुहार लगाई लेकिन आए दिन केंद्र से निराशा ही मिली और हिमाचल सरकार ने अपने स्तर पर ही राज्यों के लोगों को आपदा से बाहर निकलने का खुद ही रास्ता बनाया और हिमाचल की आम जनता जो आपदा ग्रसित जनता थी उसको राहत दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...