टीम सहभागिता और स्नोलैंड स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप ने मिलकर मनाई गांधी जयंती

--Advertisement--

टीम सहभागिता और स्नोलैंड स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप ने मिलकर मनाई गांधी जयंती

मंडी – अजय सूर्या 

2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के 154वें जन्म दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जा रहा है। यह अभियान पूर्णतः रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को समर्पित है।

2 अक्टूबर हर वर्ष गांधी जी की अहिंसा वादी सोच से प्रेरित होकर ,अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

इसी अभियान के अंतर्गत आज टीम सहभागिता के सदस्यों और स्नोलैंड स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप के रोवर्स तथा रेंजर्स ने अखाड़ा बाजार, कुल्लू में स्थित रामबाग में सफाई अभियान तथा पौधारोपण का आयोजन किया।

जहां बाग एवं प्राकृतिक जल स्त्रोत को संवारने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया गया। यह अभियान स्नोलैंड स्काउट एंड गाइड्स ओपन ग्रुप से वीरेश पठानिया(ग्रुप लिडर),तथा टीम सहभागिता से पुर्ण(राज्य अतिरिक्त समन्वयक) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

जहां सभी सदस्यों ने बाग को संवारते हुए आसपास की झाड़ियों एंव कुडे को एकत्रित किया। उसके पश्चात सभी सदस्यों एवं रोवर रेंजर्स द्वारा बावड़ी को संवारा गया। अंततः सभी सदस्यों द्वारा देवदार के पौधे भी रोपित किए गए।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...