कोटला – स्वयंम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के तहत स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाई गई है।
इसी अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दिवस पर सफाई करते हुए योगराज मेहरा राजेंद्र कुमार गिरधारी लाल रमेश कुमार रवि कुमार श्याम सुंदर केवल कृष्ण सोनू वरिंदर आदि ने कोटला में वार्ड नंबर 3 की साफ – सफाई की।

इस मौके पर योगराज मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का उद्देश्य स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका होना सुनिश्चित किया है।
इसी अभियान के अंतर्गत देश के हर नागरिक को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में अपना योगदान देना चाहिए ताकि हमारा भारत स्वच्छ और स्वस्थ रह सके।

