जमीनी विवाद को लेकर भाई ने बहन से की मारपीट, FIR

--Advertisement--

ऊना, 30 सितंबर – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत भदसाली में जमीनी विवाद को लेकर सगे भाई ने बहन के ससुराल पहुंचकर पिटाई कर दी। मारपीट में बहन घायल हुई है, जिसका स्थानीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया जा रहा है। हरोली पुलिस ने बहन की शिकायत पर भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अनुराधा निवासी भदसाली ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाई बृज मोहन ने फोन कर जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दोपहर बाद ससुराल जाकर भाई ने उसके हिस्से की जमीन अपने या अपने बच्चों के नाम करने की बात कही। मना करने पर भाई ने हाथापाई शुरू कर दी।
मारपीट होती देख देवरानी व सास सहित अन्य लोगों ने महिला को छुड़ाया। जिसके बाद भाई बृज मोहन मौके से फरार हो गया। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया।

डीएसपी हरोली के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...