गला रेतकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, UP से दबोच लाई खाकी

--Advertisement--

ऊना, 30 सितंबर – अमित शर्मा

अप्पर बसाल में प्रवासी महिला को तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान जतिन निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जो कि मृतका के साथ चार वर्ष से लिव इन-रिलेशनशिप में रहता था।

बच्चे को लेकर पनपे विवाद के बाद लिविंग में रहने वाले युवक ने महिला को मौत के घाट उतारकर फरार हो गया था।अंबाला से ट्रक में सवार होकर कोलकाता जा रहे आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर ऊना लाई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने फोन डिटेल्स के आधार पर आरोपी की लोकेशन को ट्रैक किया और यूपी के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जतिन अंबाला से ट्रक में सवार होकर कोलकाता जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...