UPSC Result: पालमपुर के कंडवाड़ी से डीएसपी क्षितिज राणा ने पास की यूपीएससी परीक्षा

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। 

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां रैंक हासिल किया है।

वर्तमान में क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे हैं। क्षितिज राणा का जन्म 8 मार्च 1998 में हुआ था।

जिन्होंने सेंट पॉल सीनियर स्कूल पालमपुर से दसवीं की परीक्षा पास करके आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई सोलन से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली से बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।

क्षितिज के पिता कुलदीप सिंह राणा पंजाब नेशनल बैंक मुख्य कार्यालय दिल्ली में महाप्रबंधक है और माता इंदु बाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंड़वाडी (छजियाल) में बतौर मुख्य शिक्षिका सेवाएं दे रहीं है। इनके भाई कार्तिक देहरादून में एनडीए के बाद आईएमए की पढ़ाई कर रहे हैं।

दूसरे प्रयास में पाई सफलता

क्षितिज राणा का प्रशासनिक सेवाओं में जाने का जनून था। उन्होंने 2019 में यूपीएससी का प्रीलिम्स परीक्षा पास की लेकिन मेन्स में पास न होने पर उन्होंने 2020 में हिमाचल पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास की और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशन पीरियड नियुक्त हुए लेकिन यूपीएससी की परीक्षा का जुनून लिए क्षितिज राणा ने पढ़ाई जारी रखी। लिहाजा, जून 2022 को उन्होंने दोबारा यूपीएससी की परीक्षा दी और अब यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...