कोटला-देहरा-ज्वालामुखी-चंडीगढ़-दिल्ली रूट की बस सेवा तीन साल से बन्द, लोग तंग

--Advertisement--

पिछले तीन साल से बन्द पड़ी है बस सेवा।

शाहपुर – अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंगर क्षेत्र मे 32 मील से चंडीगढ़-दिल्ली को चलने वाली ऊना डिपो की बस पिछले करीबन तीन साल से बन्द है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस विधानसभा क्षेत्र जवाली के कोटला क्षेत्र की पंचायत कोटला, भाली, त्रिलोकपुर, न्यांगल, पद्दर, चननी, बेहि पठियार, कुठेहड़, सोलदा, आंबल, भलाड़, अनुही ,दुराना, हारचकियाँ, लपियाना, मनेई, लंज, चंदुआ की पंचायतों की जनता के लिए काफी सुविधाजनक थी।

उक्त बस  विधानसभा क्षेत्र ज्वली, शाहपुर, देहरा, ज्वालामुखी को जोड़ते हुए चंडीगढ़ जाती थी तथा इसकी काफी सुविधा थी। इस बस में दिल्ली, परवाणू, चंडीगढ़ इत्यादि क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक थी।

लोग इस बस से आवागमन करते थे लेकिन इस बस के बन्द होने से युवाओं को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कोटला क्षेत्र के लोग देहरा या नूरपुर में जाकर सीधी बस लेने को मजबूर हैं तथा घर वापिस आते समय भी देहरा या नूरपुर में उतर कर वहां से टैक्सी करके घर पहुंचते हैं। जिससे लोगों को मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि कोरोना के समय इस बस को बन्द कर दिया गया था लेकिन उसके बाद सभी बसों को बहाल किया गया परन्तु इस बस को शुरू नहीं किया गया।

बुद्धिजीवियों ने बताया कि इस बस सेवा को बहाल करने बारे पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से कई बार मांग उठाई गई लेकिन आश्वासन ही मिलते रहे।

बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सखविंद्र सिंह सूक्खु, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार, विधायक केवल पठानिया से मांग उठाई है कि कोटला-चंडीगढ़-दिल्ली बस सेवा को बहाल किया जाए।

कोटला से शाम 6 बजे दिल्ली को होती थी रवाना

बुद्धिजीवियों ने कहा कि उनका डिपो की यह सेवा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं मौजूदा शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुरू की थी तथा अब जनता को आस जगी है कि कांग्रेस सरकार इस बस को पुनः शुरू करवाएगी। यह बस शाम को 6 बजे कोटला से दिल्ली को जाती थी तथा अगले दिन सुबह 9 बजे कोटला पहुंचती थी।

आरएम ऊना सुरेश धीमान के बोल

इस बारे आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि इस बस की इनकम कम थी तथा दूसरा कोरोना के कारण इसको बन्द किया गया था। उन्होंने कहा कि शिमला मुख्यालय में इसके लिए अवगत करवा दिया गया है।

विधायक केवल सिंह पठानिया के बोल

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह बस हमारे द्वारा शुरू करवाई गई थी तथा यह लोगों के लिए सुविधाजनक थी। उन्होंने कहा कि इस बस को शुरू करवाया जाएगा। इसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु से मांग की जाएगी।

कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के बोल

इस बारे में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द ही बस को बहाल करवाया जाएगा। इसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु व परिवहन मंत्री से बात की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...