नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गए युवक खरीद ले आए चिट्टा, आरोपियों में दो पुलिस कर्मियों के बेटे

--Advertisement--

Image

पुजारली क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इसमें चार युवक सवार थे। जांच में वाहन से 11.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

शिमला – नितिश पठानियां

पुलिस की एसआईयू टीम ने चार युवकों से 11.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों में (24), पारस (19), साहिल (21) और अखिल (24) शामिल हैं। देर रात एसआईयू सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने यह कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपियों में दो पुलिस कर्मियों के बेटे शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को 20 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम मैहली-जुन्गा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच पुजारली क्षेत्र में एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें चार युवक सवार थे। जांच में वाहन से 11.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी अखिल चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया था। इसके साथ चिराग, पारस और साहिल भी गए थे।

चंडीगढ़ पहुंचने पर इन्हें पता चला कि इंटरव्यू रद्द हो गया है। इसके बाद वह वहां से चिट्टा खरीद ले आए। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाल कर इनके संपर्क में आए संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि जिले में पुलिस ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ आजकल अभियान छेड़ रखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...