दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ में नियमों को दरकिनार कर दो सगे भाइयों ने लिया करोड़ों का ऋण

--Advertisement--

Image

दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ में एक ही प्रॉपर्टी पर सगे भाइयों ने लिया 2करोड़ 10लाख का ऋण।

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ में नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से भारी ऋण  देने का मामला उजागर हुआ है तथा इसकी जांच के उपरांत सीमित को एक माह के भीतर समस्त ऋण वापिस करने के आदेश जारी किए गए हैं तथा अगर समयावधि में ऋण वापिस न किया गया तो नियमानुसार सीमित पर कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार जाहिर अब्बास खान व ईश्वर दास निवासी कुठेहड़ ने दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ में नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को ऋण देने बारे विजिलेंस में शिकायत की गई थी। इसकी जांच का जिम्मा जिला निरीक्षक को सौंपा गया था। जिला निरीक्षक ने जांच पूरी करके रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है।

जांच रिपोर्ट अनुसार दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ ने सुशील कुमार पुत्र राम चंद निवासी कुठेहड़ तथा  दिनेश कुमार पुत्र राम चंद निवासी कुठेहड़ को नियमों को ताक पर रखकर 2करोड़ 10लाख रुपए का ऋण दिया गया है। दिनेश कुमार को एक करोड़ 7लाख रुपए का ऋण जबकि सुशील कुमार को एक करोड़ तीन लाख का ऋण दिया गया है।

दी कुठेहड़ कृषि सहकारी सभा सीमित कुठेहड़ द्वारा दिनेश कुमार पुत्र राम चंद को 17 सितंबर 2021 को 25 लाख, 4 अक्तूबर 2021 को 25लाख, 19 अक्तूबर 2021 को 25 लाख, 30 नवंबर 2021 को 25 लाख तथा 19 जनवरी 2022 को 7लाख का ऋण दिया गया है जोकि कुल एक करोड़ सात लाख रुपए बनता है।

इसी प्रकार सुशील कुमार पुत्र राम चंद निवासी कुठेहड़ को 24 सितंबर 2021 को 25 लाख, 17 अक्तूबर 2021 को 25 लाख, 12 नवंबर 2021 को 20 लाख, 20 नवंबर 2021 को 18 लाख तथा 3 दिसंबर 2021 को 15 लाख का ऋण दिया गया है तथा दोनों के ऋण 2 करोड़ 10 लाख बनता है।

दोनों ही ऋणियों ने एक ही संपति मोर्टगेज करवाई है। दोनों ऋणियों की दो करोड़ की संपति मोर्टगेज की गई है जबकि ऋण 2करोड़ 10लाख रुपए दिया गया है। इतना ही नहीं सभा सचिव द्वारा ही मोर्टगेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सभा द्वारा सचिव को मोर्टगेज डीड पर हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया गया हो, ऐसा कोई भी प्रमाण नहीं पाया गया। दोनों ऋणियों द्वारा नियमों को दरकिनार करके एक-दूसरे की प्रतिभूति भी दी गई है व प्रनोट पर एक-दूसरे की जामनी के हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों ऋणियों को एक माह के भीतर ऋण की अदायगी करने के आदेश दिए गए हैं तथा अगर समयावधि में ऋण नहीं भरा जाता है तो दोनों ऋणियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।

एआरसीएस मनमोहन कृष्ण के बोल

इस बारे में एआरसीएस नूरपुर मनमोहन कृष्ण से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितता पाई गई है तथा दो सगे भाइयों ने 2करोड़ 10लाख रुपए का ऋण लिया है। उन्होंने कहा कि एक माह में अदायगी के आदेश दिए गए हैं तथा अगर इस समयावधि में ऋण की अदायगी न की गई तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में भरे जाएंगे प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

कांगड़ा: प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख रुपये जुर्माना

हिमखबर डेस्क  विशेष न्यायाधीश-I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत...