कैश देकर डलवाए स्टंट रोगी को नहीं मिलेंगे पैसे, हिमकेयर कार्ड में पांच लाख होने पर भी नहीं मिली सुविधा

--Advertisement--

Image

टांडा मेडिकल कालेज में मरीज परेशान

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में हिमकेयर कार्डधारक को स्टंट के पैसे रिवर्समेंट करने से टांडा अस्पताल ने इनकार किया।

नगरोटा बगवां के गांव बड़ाई डाकघर सुनेहड के चमन सिंह ने छह फरवरी को टांडा अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग की कैथ लैब में स्टंट डलवाया था लेकिन उस समय टांडा अस्पताल ने हिमकेयर कार्ड पर स्टंट डालने से मनाकर दिया था और कहा था कि कैश पेमेंट डिपॉजिट करने के उपरांत ही स्टंट डाला जाएगा।

जिसके चलते चमन लाल ने कैश पेमेंट कर स्टंट डलवाया था। चमन सिंह ने 83 हजार रुपए स्टंट व छह हजार पांच सौ रुपए एंजोग्राफी, साढ़े पांच सौ की सीडी और दवाइयों के लिए अलग से कैश खर्च किया था।  चमन सिंह ने कहा कि उस समय मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।

अब टांडा अस्पताल प्रशासन ने चमन सिंह को कैश में खर्च किए गए पैसों को लौटने से मना कर दिया जिसके चलते चमन लाल टांडा अस्पताल के चक्कर लगाकर हार चुका है।

चमन लाल ने बताया कि जब मेरे हिमकेयर कार्ड में पांच लाख रुपए स्टैंड हैं और मैंने सरकारी अस्पताल टांडा के कार्डियोलोजी विभाग की कैथ लैब में कैश देकर स्टंट डलवाया है पूरी पर्चियां और फाइल टांडा अस्पताल की बनी हैं तो मुझे मेरा पैसा क्यूं रिवर्स नहीं किया जा रहा।

मेरे हिमकेयर कार्ड में पांच लाख का बेलेंस मौजूद है तो अस्पताल प्रशासन कैश राशि को हिमकेयर कार्ड से क्यूं नहीं काट रहा। चमन सिंह ने कहा कि मैं गरीब आदमी हूं कोर्ट कचहरी के चक्कर में नहीं पडऩा चाहता हूं।

चमन सिंह ने कहा मैं प्रदेश व भारत सरकार से गुजारिश करना चाहता हूं कि किसी भी तरह के इलाज के लिए पांच लाख तक की मुफ्त राशि हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड धारकों को सच में सुविधा दे रही है। या मेरे साथ किए जा रहे छलावे की तरह गुमराह किया जा रहा है।

चमन सिंह ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल में आयुष्मान व हिमकेयर कार्ड पर कैश पर इलाज के बाद कार्ड से डिडक्ट करके खर्च किए गए पैसे को लौटा दिया जाता है तो फिर टांडा अस्पताल कैश में खर्च किए गए पैसों को क्यूं नहीं लौटा रहे।

प्रधानाचार्य डा. भानु अवस्थी के बोल

टांडा अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. भानु अवस्थी ने कहा कि चमन सिंह हमारे पास आया था परंतु उसका हिमकेयर कार्ड छह फरवरी को आपरेशन के दौरान एक्टिव नहीं किया गया था। इसलिए टांडा अस्पताल कैश पेमेंट को वापस नहीं कर सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...