वेटलिफ्टर विकास ठाकुर व क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी ईनाम

--Advertisement--

Image

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ियों को बीते वर्ष हुए कॉमनवैल्थ गेम्स में उम्दा प्रदर्शन करने पर नकद ईनाम राशि देगी। महिला क्रिकेटर शिमला के रोहड़ू की रेणुका ठाकुर और वेटलिफ्टर हमीरपुर के विकास ठाकुर को 30-30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

शिमला – नितिश पठानियां

इसके अलावा मंडी के आशीष चौधरी को 3 लाख रुपए नकद ईनाम दिया जाएगा। यह धनराशि प्रदान करने के लिए सरकार ने 63 लाख रुपए खेल विभाग को ट्रांसफर कर दिए हैं।

बर्मिंघम कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 में भारत को सिल्वर मैडल दिलाने वाले 2 खिलाड़ियों में रेणुका व विकास ठाकुर शामिल थे। रेणुका ने टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया था।

इसके अलावा हमीरपुर के गांव पटनौण निवासी विकास ठाकुर ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 346 किलोग्राम उठाकर सिल्वर पदक हासिल किया था। आशीष चौधरी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...