चम्बा: उपमंडल कार्यालय बंद करने के विरोध में बोला हल्ला

--Advertisement--

Image

भाजपा ने सरकार के खिलाफ मरेड़ी में किया प्रदर्शन, 15 पंचायतों के लोगों को लगानी पड़ेगी उदयपुर की दौड़।

चम्बा – भूषण गुरुंग

भाजपा प्रदेश सचिव ने मरेड़ी में स्थानीय लोगों को साथ लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी की। यह नारेबाजी मरेड़ी में कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किए गए जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय के बाहर की गई।

यहां कांग्रेस सरकार की नीतियों को आम लोगों के सामने उजागर किया गया। भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मरेड़ी में जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय को बंद करके अपनी घटिया मानसिकता का प्रमाण दिया है।

मरेड़ी में कार्यालय खुलने से जहां 15 पंचायतों के हजारों लोगों को विभाग की योजनाओं का घर-द्वार लाभ मिल रहा था। उन लोगों की सुविधाओं को कांग्रेस ने सत्ता में आते ही खत्म कर दिया।

उपमंडल कार्यालय खोलने के साथ भाजपा सरकार ने एसडीओ, दो जेई और अन्य फील्ड स्टाफ की तैनाती की थी जो स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे थे। अब सब उपमंडल कार्यालय में ताला लटका हुआ है।

उन्होंने कार्यालय और सहायक अभियंता के दरवाजे पर लटके तालों को दिखाते हुए कहा कि यह ताले कांग्रेस सरकार की देन है। प्रदेश और जिले की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ कांग्रेस को सत्ता में बैठाया था उन उम्मीदों को कांग्रेस ने सत्तासीन होते ही तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सब उपमंडल कार्यालय को जल्द बहाल नहीं किया तो भाजपा जनता को साथ लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।

साथ ही कांग्रेस के विधायकों से भी इसकी जवाबदेही मांगी जाएगी क्योंकि चंबा की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को उपमंडल कार्यालय की सुविधा को खत्म करवाने के लिए विधानसभा में नहीं पहुंचाया है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...