आवास योजना शहरी के तहत 400 घर बन कर तैयार: ओंकार नेहरिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 27 जनवरी – राजीव जस्वाल

कम्युनिटी हॉल धर्मशाला में आज सोशल ऑडिट के अंतर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया गया। मेयर ओंकार नेहरिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लगभग 500 में से 400 घर बन कर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 187 घरों का सोशल ऑडिट डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन व उनकी टीम द्वारा किया गया है।

डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन केवल कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया गया। जिसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2021 तक के निर्मित भवनों का सोशल ऑडिट टीम द्वारा किया गया।

लाभार्थियों से आवास योजना से मिले लाभ से व उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी के साथ-साथ इस योजना को  प्राप्त करने में आई समस्याओं, जारी की गई किस्तों व निर्माण किए घरों के बारे जानकारी जुटाई गई।

केवल कुमार ने बताया कि के दौरान जन सुनवाई  सुनवाई के दौरान लाभार्थियों की आपत्तियों तथा समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन के लिए स्थानीय लोगों के सुझाव लिए गए।

सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा किए गए आवास योजना शहरी के सोशल ऑडिट रिपोर्ट के मुख्य बिंदु सांझा किए।
इस अवसर पर मेयर आंेकार नेहरिया ने नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त अनुराग चंद्र का स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डिप्टी मेयर सर्व चंद गलोटिया, आयुक्त नगर निगम अनुराग चन्द्र, सहायक आयुक्त प्रीति पाल सिंह,   प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, स्थानीय निवासी, नगर परिषद के समस्त पार्षद, अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में पिकअप वाहन से अवैध शराब की 149 पेटियां बरामद, चालक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशा और अवैध शराब के...

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई का निधन, नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक

हिमखबर डेस्क  मनाली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड...

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता का निधन

हिमखबर डेस्क  कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ नेता...

हिमाचल में रिश्तों का खून! शराब के नशे में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, पुरानी रंजिश बनी वजह

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के झाकड़ी थाना के अंतर्गत सराहन...