रोगी कल्याण समिति के माध्यम से हो लोगों को बहतर सुविधाएं उपलब्ध: एसडीएम देहरा

--Advertisement--

Image

देहरा, 7 जनवरी – शिव गुलेरिया

नागरीक अस्पताल देहरा रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन नागरीक अस्पताल देहरा में किया गया। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रोगी कल्याण समिति से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुमानित बजट भी पेश किया गया।

बैठक मे एसएमओ डॉ गुरमीत सिंह ने कहा कि देहरा अस्पताल में वर्ष 2021-22 में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य करवाए।

एसडीएम ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में बहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी यदि किसी प्रकार की कमी नागरिक अस्पताल देहरा में आती है तो उनको बताएं, वह उसके निवारण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर देहरा अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल में पानी की सुचारू व्यवस्था करवाने की मांग को उन्होंने तुरंत पूरा करवाने की बात कही। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष बल दिया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर परिषद देहरा अध्यक्षा सुनीता देवी, उपाध्यक्ष मलकीत सिंह परमार, वीडीओ देहरा छतर सिंह एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...