मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कस्तूरबा आश्रम में निराश्रित बच्चों के साथ मनाया अपना 46वां जन्मदिन

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अजित सिंह ने अपना 46 वां जन्मदिन शिमला के कस्तूरबा गांधी बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों के साथ मनाया.

इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा ओर बच्चों को फल और मिठाई बांट कर अपनी खुशियां साझा की। करीब आधे घण्टे तक अनिरुद्ध सिंह बच्चों के बीच रहे और वहां के कर्मचारियों से बातचीत भी की ओर आश्रम में आ रही समस्याओं को सुना।

आश्रम का दौरा भी किया साथ ही इस दौरान अनिरुद्ध एक्शन मोड में भी नजर आए. उन्होंने बीते एक साल से पार्क की टूटी पड़ी छत को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए. कैबिनेट मंत्री ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर आश्रम के प्रति काम में गंभीरता बरतने के लिए कहा।

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह का फोन आते ही आनन-फानन में अधिकारी आश्रम पहुंच गए. मौके पर ही अधिकारियों ने नाप नपाई का काम शुरू कर दिया. कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से तीन घंटे के भीतर रिपोर्ट भी तलब की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है.

18 साल के बाद यह बच्चे किस तरह अपने जीवन में व्यापन करेंगे और भविष्य को किस तरह संवारेंगे, इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर एक पुख्ता नीति तैयार करेगी. साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बाल आश्रम में काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आश्रम में छत टूटी है इसे दरुस्त करने को कहा है साथ ही उन्होंने खास कर अधिकरियों को आश्रमों में गम्भीरता से काम करने के  निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...