पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगे, सबकी राय से होंगे विकास कार्य – सुधीर शर्मा

--Advertisement--

Image

कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने धर्मशाला से भरा अपना नामांकन पत्र

धर्मशाला – राजीव

धर्मशाला से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व में मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को गाड़ी मेला ग्राउंड में अपने समर्थकों के साथ बैठक की व कुछ ऐसे मसले जो उन्हें कमजोर कर रहे थे उन पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए कहां की बीते 5 साल विपक्ष में रहने का जो मलाल उन्हें है वह इस बार दोहराया नहीं जाएगा और जो मनमुटाव उनके साथ रहे हैं उनको बैठकर सुलझाया जाएगा।

उन्होंने माना कि जब वे शहरी विकास मंत्री थे तो जो जिसने कहा उन्होंने उन सभी कामों को करने का प्रयास किया लेकिन इस बार सबकी सहमति से ही विकास कार्य आगे करवाए जाएंगे। गौर हो कि भाजपा ने इस मर्तबा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से ओबीसी समुदाय के प्रत्याशी को चुनावी समर में उतारा है.

सुधीर शर्मा का मुकाबला इस मर्तबा एक विशेष समुदाय के साथ होना है। उन्होंने कहा कि जो गलतियां पिछली मर्तबा हमसे हुई है वह गलतियां इस मर्तबा नहीं दोहराई जाएगी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मिलजुल कर चुनावी काम को करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...