एसआईयू टीम को गश्त के दौरान मिली कामयाबी, 3 किलो 115 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू पुलिस ने बंजार में 3 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बंजार के अंतर्गत आने वाला गुशैणी नामक स्थान से आगे बठाहड़ की तरफ चिपनी मार्ग पर एसआईयू कुल्लू की टीम गश्त पर थी।

उसी समय एक व्यक्ति वहां से आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने युवक को पकड़ा, तो तलाशी में चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। युव की पहचान झुडू राम गांव गलीगचा थाना, तहसील बंजार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी रामलाल ठाकुर का कहना है कि आरोपी को बंजार थाना में लाया गया है और उससे पूरी पूछताछ की जा रही है कि यह चरस कहां से लाई और कहां ले जा रहा थ।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि चरस आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...