काँगड़ा: घर से लापता 54 वर्षीय महिला का ब्यास नदी में मिला शव

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

जिला काँगड़ा में रक्कड़ के अंर्तगत आने वाले अलोह गांव की महिला बीते कल यानि 16 अक्तूबर रविवार को घर से लापता हो गई। महिला का शव सोमवार को कालेश्वर में व्यास नदी में तैरता हुआ पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमना देवी (54) पत्नी रानू राम गांव अलौह तहसील रक्कड़, जिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट रविवार को रक्कड़ थाना में दर्ज़ करवाई गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने कोई शंका जाहिर नहीं की है।

जानकारी ये भी है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपॉल ने करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल देहरा भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...