जीप व कार की टक्कर के बाद नदी में गिरी कार, बाल-बाल बची दो युवकों की जान

--Advertisement--

Image

क़ुल्लू,17 अक्तूबर – आदित्य 

औट-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां जीप व कार की टक्कर में कार नदी में जा गिरी, जिसमें दो युवक सवार थे, लेकिन दोनों सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर औट मार्ग की तरफ आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने औट मार्ग से जा रही एक जीप को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नदी में जा गिरी।
जबकि जीप सड़क पर ही रुक गई, जिस कारण जीप सवार सभी सुरक्षित है। लेकिन दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार युवकों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
पुलिस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके के लिए रवाना हो गई है, लेकिन अभी तक हादसे के कारणों का पता नही चल पाया है। दोनों युवक सैंज घाटी के बताए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...