हिमाचल : BJP विधायक के पति पर लगे तबादले की एवज में रिश्वत लेने के आरोप, वीडियो वायरल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जनपद का भोरंज विधानसभा क्षेत्र चर्चाओं में आ गया है। सोशल मीडिया में क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान की जनसभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला भाजपा विधायक कमलेश कुमारी पर तबादले के एवज में पैसे लेने के आरोप लगाती नजर आ रही है।

इस वीडियो में लोग यह भी दावा कर रहे है कि विधायक के पति पैसे लेने का कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस जनसभा में पूर्व विधायक अनिल धीमान भी बुजुर्ग महिला से सवाल जवाब करते हुए दिखाई दे रहे है। बुजुर्ग महिला की बात को कुछ लोग भी समर्थन देते हुए वीडियो में दिखाई और सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब जिले में सियासी चर्चा भी शुरू हो गई है। चुनावी माहौल में इस तरह के वीडियो वायरल होने के कई मायने निकाले जा रहे है। इन दिनों भाजपा में टिकट को लेकर भी रेस लगी हुई है। कई नेता टिकट की दौड़ में हैं।

भोरंज में भाजपा का यही हाल है। यहां पर सिटिंग विधायक कमलेश कुमारी के साथ ही पूर्व विधायक अनिल धीमान भी टिकट की दौड़ में है। ऐसे में यह वीडियो सामने आने के बाद अब बहस छिड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...