कांगड़ा में चल रही 72वें जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता फेस वन नॉर्थ जोन का समापन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा में चल रही चार दिवसीय 72वें जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता फेस वन नॉर्थ जोन का समापन आज शाम हुआ। 72वें जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता फेस वन नॉर्थ जोन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीसी कांगड़ा प्रभात जोशी पहुंचे।

उन्हें शाल, टोपी पहना व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया व विजेता रही टीमों को ट्रॉफी व मैडल देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में हरियाणा की युवतियों की टीम पहले स्थान पर रही। चंडीगढ़ की युवतियों की बास्केटवाल टीम दूसरे स्थान पर रही व पंजाब की युवतियों की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं युवकों में पहले स्थान पर पंजाब की टीम रही। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की टीम रही व दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इस दौरान समापन अवसर पर बीडीओ कांगड़ा प्रभात जोशी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष मनीष शर्मा, दीपक साहनी, जिला परिषद चेयरमैन, भाजपा कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी, नगर परिषद पूर्व प्रधान अशोक शर्मा, पार्षद प्रेम सागर, हरीश कुमार हैप्पी, पवन कुमार, राजीव कालरा, सेक्टरी हिमाचल प्रदेश अजय सूद, टेक्निकल कमेटी चेयरमैन के.आर गर्ग, सेक्ट्री मंडी अशोक शर्मा, नेशनल प्लेयर भावना छुनकी देवी, अमिता सैनी समेत सारे सीनियर वर्ग के खिलाड़ी व इंटरनेशनल खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष मनीष शर्मा ने इसी बीच दौरान मैच के दौरान मंच पर अपना जन्मदिवस भी मनाया। मनीष शर्मा का जन्मदिवस अगले दिन है मगर खिलाड़ियों की खुशी के चलते उन्होंने अपना जन्मदिवस आज ही मना डाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...