चम्बा: तेलका-च्यूगली सड़क पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेलका-च्यूगली सड़क पर च्यूगली के पास कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 4:00 बजे तेलका-च्यूगली सड़क पर कैंची मोड़ पर बोलेरो वाहन (जीप) अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गई। इससे चालक सुनील कुमार, रविंद्र कुमार पुत्र नंद लाल गांव भडे़ई डाकघर पंताह उपतहसील तेलका समेत दो अन्य घायल हो गए।

वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी तेलका के प्रभारी अरविंद कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल रविंद्र कुमार समेत अन्य को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर ले जाया गया।

यहां पर चिकित्सक ने रविंद्र कुमार को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक सहित अन्य को घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...