एक ही सीट पर जमे अधिकारी बदले जाएं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बीते तीन सालों से जो अधिकारी एक ही सीट पर हैं, उन्हें तत्काल बदला जाना चाहिए। चुनाव प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले कर्मचारियों पर भी नकेल कसने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, ताकि चुनाव निष्पक्ष तौर पर पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग न कर पाए, इसकी निगरानी करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए लगाई गई आदर्श आचार संहिता का स्वागत करती है, लेकिन यह आवश्यक है कि जो नियम आदर्श आचार संहिता में तय किए गए हैं, उनका पालन प्रदेश भर में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने होर्डिंग और पोस्टर हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जो अब पूरा होने जा रहा है। ऐसे में जो होर्डिंग अब भी लगे हैं या जिन्हें हटाया नहीं जा सका है।

उन पर आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत उन अधिकारियों को बदलने की है, जो लंबे समय से एक ही जगह काम कर रहे हैं और कसर के पिठ्ठू बनकर सरकारी तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की इजाजत नहीं देगी।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो, तो तत्काल इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...